{"_id":"69c5813d9165a5d66b0e5474","slug":"allegations-of-a-conspiracy-to-eradicate-buddhist-traditions-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157016-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बौद्ध परिपाटी को मिटाने की साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बौद्ध परिपाटी को मिटाने की साजिश का आरोप
Fri, 27 Mar 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सरकारी योजनाओं की आड़ में बौद्ध परिपाटी को मिटाने की साजिश की जा रही है। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देंगे।
ये बातें आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि महापरिनिर्वाण परिसर में बुद्ध मंदिर का निर्माण भंते चीना ने 18 कट्ठा भूमि खरीदकर कराया था। स्थानीय लोग इसे चीना भंते बुद्ध विहार कहने लगे। इसको हड़पने के लिए पहले उसे ग्राम समाज में सम्मिलित किया गया, जबकि किसी मंदिर और बुद्ध विहार को सरकारी नहीं बनाया जा सकता। उसका संरक्षण किया जा सकता है। सरकारी भूमि मानकर उसमें 15वां वित्त के तहत सरकारी धनराशि से 2023-24 में चीना बाबा मार्केट ब्लॉक-ए व ब्लॉक-बी के निर्माण के लिए आरसीसी कराई गई। इसको गंभीरता से लेते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नगर पालिका को निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस की अवहेलना की गई। नगर पालिका प्रशासन वहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा रहा था। उसे रोकने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने निर्माणाधीन दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई कार्य हैं, जो नियम विरुद्ध हैं। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो पार्टी आंदोलन करेगी।