फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation: Police took the young man on the pretext of signing papers, issued challan for smuggling ganja.

आरोप : कागजात पर दस्तखत के बहाने युवक को ले गई पुलिस, गांजा तस्करी में किया चालान

Tue, 26 Dec 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Police took the young man on the pretext of signing papers, issued challan for smuggling ganja.
गांजा तस्करी में चालान किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने हनुमानगंज पुलिस के विरुद्ध किया प्रदर्शन।
खड्डा। हनुमानगंज थाने की पुलिस घर में सोए युवक को जगाकर कागज पर दस्तखत करने के बहाने थाने ले गई। आरोप है कि वहां से गांजा तस्करी के आरोप मेंउसका चालान कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किया और जांच कराने की मांग की। दूसरी ओर, पुलिस कह रही है कि युवक को पनियहवा के पास से गांजा के साथ पकडका गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बोधीछपरा के एडीओ टोला के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के चौराहे पर हनुमानगंज थाने की पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किया। ग्रामीण मालती, रामेश्वर, मीरा, चंद्रदेव, लखन, राकेश, कमलावती आदि का कहना था कि 23 दिसंबर को सुबह हनुमानगंज थाने से तीन पुलिसकर्मी विजय निषाद के घर पहुंचे। सो रहे विजय निषाद को जगाकर कहा कि थाने चलो, एक कागज पर हस्ताक्षर करना है। उसे कच्छा-बनियान में ही लेकर थाने चले गए। बाद में उसका गांजा तस्करी के आरोप मेंचालान कर दिया। युवक के परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि हनुमानगंज पुलिस की यह कार्रवाई अमानवीय है। जानबूझकर निर्दोष आदमी को अपराधी बनाने की कोशिश है। प्रदर्शनकारी ग्रामीण इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने जो मुकदमा दर्ज किया है उसके मुताबिक, पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास विजय निषाद को मुखबिर की सूचना पर सवा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है। इस संबंध में सीओ संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की तरफ से लगाया गया आरोप गंभीर है। इसकी जांच की जाएगी। अगर गलत गिरफ्तारी हुई होगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed