{"_id":"64612a81863f0d6594050914","slug":"allegation-on-constable-to-leave-animal-smugglar-kushinagar-news-c-7-1-167458-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कांस्टेबल पर लगा गोवंश छोड़ने का आरोप सोशल साइट पर वायरल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कांस्टेबल पर लगा गोवंश छोड़ने का आरोप सोशल साइट पर वायरल,
Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल पर लगा गोवंश छोड़ने का आरोप, सोशल साइट पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। रविवार को सोशल साइट पर प्रतिबंधित गोवंश लदे वाहन को तमकुहीराज थाना क्षेत्र डिबनी बंजरवा चौकी पर तैनात सिपाही पर छोड़े जाने का मामला तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सूचना के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद एक मैजिक वाहन गोवंशीय पशुओं को लेकर परसौनी के टोला कटहरिया रास्ते बिहार लेकर जा रहा था। इसी दौरान कटहरिया टोले के समीप स्थित नाले के पास गोवंश लदा वाहन का पहिया फंस गया। चालक जब वाहन के पहिया को नहीं निकाल पाया तो वाहन वहीं छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से वाहन लेकर थाने ले गया।
चर्चा है कि सिपाही ने वाहन बीच रास्ते में ही तस्करों को सौंप दिया और तस्कर गोवंश लदे वाहन को लेकर फिर बिहार चले गए। नाम नहीं लिखने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि फोरलेन हाईवे पर पुलिस जब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो तस्कर गांव के रास्तों से गो वंशीय पशु बिहार लेकर जाते हैं। फोरलेन हाईवे से दर्जनों ऐसे ग्रामीण रास्ते हैं जो तस्करी के लिए सुरक्षित हैं और बिहार से जुड़ते हैं। बहुत दिनों से जमे जिम्मेदारों को इन सभी रास्तों और इन पर संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों की पूरी जानकारी है।
वर्जन
गोवंश स्थानीय व्यक्ति का था। उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने वाहन पर लदे गोवंश को तस्करी का समझ पुलिस को सूचना दी थी। गोवंश को पुलिसकर्मी की मिलीभगत से तस्करों के बिहार भेजने की बात गलत है।
विज्ञापन
-विवेक तिवारी, चौकी प्रभारी, डिबनी बंजरवा