फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   allegation on boring tecnician

Kushinagar News: बोरिंग टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई का पारित हुआ प्रस्ताव

Wed, 21 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
allegation on boring tecnician
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बोरिंग टेक्नीशियन पर सुविधा शुल्क लेकर बोरिंग देने और अपनी पत्नी के नाम से बनाए गए फर्म से मानकविहीन मैटेरियल उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए सर्वसम्मति से टेक्नीशियन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोरिंग टेक्नीशियन अरविंद गुप्ता ने गांव में अब तक आवंटित किए गए बोरिंग की जानकारी देने पर प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आपत्ति जताया। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप था कि बोरिंग वितरण में मनमानी की जा रही है। आवेदन करने के बाद अपने चुनिंदा लोगों के माध्यम से सुविधा शुल्क वसूलवाने के बाद ही बोरिंग दिया जाता है। इनकी शर्त को नहीं मानने पर उन किसानों को लाभ से वंचित कर दिया जा रहा है। प्रधानों ने आरोप लगाया कि बगैर आईएसआई मार्क और पीवी मार्का के ही पाइप और बोरिंग संबंधित सामान अपनी पत्नी के नाम से बनाए गए फर्म से उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकांश बोरिंग के पाइप ट्रायल में ही क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। प्रधानों यह भी आरोप था कि बोरिंग की मजदूरी भी लाभार्थियों को देनी पड़ रही है। इस आरोप पर ब्लाॅक प्रमुख और बीडीओ ने टेक्नीशियन पर लगे आरोप को गंभीरता से लेते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख बिंदु देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछली कार्रवाई की चर्चा कर पुष्टि की गई। पुष्टाहार वितरण में भी कई प्रधानों ने शिकायत करने के अलावा मनरेगा, आवास, पेंशन केंद्रीय वित्त राज्य वित्त आदि में भी विस्तार से चर्चा कर आगामी सत्र की कार्य योजना तैयार कराने के लिए प्रस्ताव मांगा गया। बीडीओ उषा पाल ने प्रत्येक शिकायतों पर जवाब देते हुए समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। अंत में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने सभी प्रधान और बीडीसी सदस्यों के प्रति आभार जताया। संचालन ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल ने किया।

इस दौरान डाॅ. रामाधार राजभर, एडीओ पंचायत मोहन सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष हेमंत शुक्ला, सत्येंद्र विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रुदल गुप्ता, रविंद्र कुशवाहा, विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed