फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation of rape with niece

Kushinagar News: भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप

Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rape with niece
खड्डा। चाचा की ओर से पांच वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। रोती हुई बच्ची ने मां को पूरी दास्तान सुनाई। पुलिस को मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खड्डा कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया है कि वह मूल रूप से नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। काफी समय पहले से खड्डा कस्बे में घर बनाकर बच्चों संग रहती है। पति रोजी रोटी कमाने विदेश गए हैं। चार दिन से उसका देवर प्रिंस घर पर आकर रह रहा है। रविवार को दोपहर महिला कुछ सामान खरीदने चौराहे पर गई थी। इस बीच घर पर मौजूद देवर ने पांच वर्ष के बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और कहीं चला गया। महिला जब घर पहुंची तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद महिलाओं ने बच्ची का हाल देखा तो खून निकलता देख वह अचेत हो गई। किसी तरह हिम्मत करके बच्ची को लेकर खड्डा थाने पहुंची और पुलिस को पूरी कहानी बताई। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed