{"_id":"64bedf8e0d9b29fca90cf088","slug":"allegation-of-payment-without-work-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2044-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना कार्य कराए ही भुगतान कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना कार्य कराए ही भुगतान कराने का आरोप
Tue, 25 Jul 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दुदही ब्लॉक के ग्राम दुमही निवासी एक महिला ने कलक्ट्रेट के प्रशासनिक प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने दुदही क्षेत्र पंचायत की तरफ से पोखरे पर फर्जी कार्य दिखाकर भुगतान कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं जोन्हिया देवी ने कहा कि उन्होंने अपने पोखरे में अपना पैसा खर्च कर कार्य कराया है। जेसीबी लगाकर उसमें से मिट्टी निकलवाई हैं। इधर, क्षेत्र पंचायत ने उसी पोखरे का मनरेगा के तहत अमृत सरोवर में चयन करवाकर फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया है।
उन्होंने बताया कि पोखरा चयन से पूर्व पोखरे का तहसील प्रशासन की तरफ से उन्हें पट्टा मिला हुआ है। पोखरे के अंदर से मिट्टी कटवाकर बांध बनवाया गया। बंधे के चारों तरफ पांच फीट पानी भरा है। पोखरे में मछली पालन के उद्देश्य से करीब पांच लाख की लागत से मछलियों के बच्चे छोड़े गए हैं। उन्होेंने आरोप लगाया कि पोखरे पर अब तक कार्य प्रभारी भी नहीं गए हैं। मजदूरों के साथ उनका फोटो भी नहीं हुआ है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस दौरान सूकट निषाद, नंदलाल प्रसाद, रामबिहारी राय, समीउल्लाह अंसारी, महमूद अंसारी व उमेश शुक्ल मौजूद रहे।