{"_id":"62d30ce342dbea040e63b282","slug":"allegation-of-misbehave-traders-agitated-kushinagar-news-gkp4439333180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए दुकानदारों ने लगाया जाम
विज्ञापन

फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के चौरा खास बाजार में एक पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। शनिवार को दुकानें बंद करके व्यापारी फाजिलनगर बघौचघाट मार्ग पर पहुंच गए। लोगों ने सड़क जाम करके पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार की रात 10 बजे चौराखास बाजार में किसी व्यक्ति ने पटहेरवा पुलिस को सूचना दी। बताया कि बाजार में पान की दुकान पर लोग मारपीट कर रहे हैं। तभी एक पुलिस कर्मचारी पहुंचा। उसने भाजपा नेता को फटकार लगा दी। इसके विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान संदीप तिवारी, भैरो मद्देशिया, महेश निषाद, संजय गोंड, डॉ. विवेक पांडेय, युनुष अंसारी, सत्यनारायण चौरसिया, डॉ. जयप्रकाश प्रजापति, विनोद पांडेय अन्य व्यापारी मौजूद रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया।