फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   allegation of misbehave to traders

पुलिस पर व्यापारियों के साथ अभद्रता और पिटाई का आरोप

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
allegation of misbehave to traders
पुलिस पर व्यापारियों के साथ अभद्रता और पिटाई का आरोप
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग चौराहे पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों पर व्यापारियों के घरों में घुसकर दुर्व्यवहार करने और मारपीट का आरोप है। व्यापारियों में इसे लेकर नाराजगी है।
बताया जा रहा हे कि शनिवार को दोपहर बाद नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग चौराहे पर पैदल जा रहा युवक बाइक की चपेट में आ गया था। वहां भीड़ जुट गई। तभी पुलिसकर्मियों की बाइक की चाबी लेकर कोई युवक भाग गया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाने में दी। आरोप है कि उसके बाद थाने से कई पुलिसकर्मी पहुंचे और लोगों को दौड़ाकर पीटा। घरों में भी दौड़ाकर पिटाई करने का आरोप है। ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल का कहना है कि हमारे घर में पुलिस घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज की है। अन्य लोगों के घरों में घुसकर पिटाई की गई। मछली व्यवसायी गुड्डू जायसवाल का कहना है कि पुलिस बेवजह हमारे घर मे घुसकर महिलाओं व लड़कियों के साथ गाली गलौज की और पिटाई की। इमरान अंसारी का कहना है कि हमारे घर में घुसकर बदतमीजी की गई। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। एएसपी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। पता करते हैं।
विज्ञापन

नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
पिपरा बाजार। पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर व्यापारियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
व्यापारियों का कहना था कि शनिवार को पुलिस की बाइक से चाबी निकालने पर पुलिसकर्मियों ने चौराहे के व्यापारियों के साथ जमकर दुर्व्यवहार किया था। यही नहीं, घरों में घुसकर महिलाओं व पुरुषों के साथ अभद्रता की गई। ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू, इमरान, नत्थू, ऋषि, परमजीत, सुमित, शंभू, लालजी, आलोक, मुन्ना, रमेश, हमीद आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बोले-दोषी पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
पिपरा बाजार। पिपरा बुजुर्ग में पुलिसकर्मियों की तरफ से लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की सूचना पर सांसद विजय कुमा दुबे रविवार को पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापरियों के घर घर जाकर उनका हाल जाना और पुलिस की तरफ से किए गए बर्ताव के बारे में जानकारी ली। व्यापरियों के सामने ही एसपी सहित अन्य अधिकारियों से बात कर घटना के बारे में अवगत कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed