फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation of concealing the facts and getting the name registered

Kushinagar News: तथ्य छिपाकर नाम अंकित कराने का आरोप

Thu, 01 Feb 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Allegation of concealing the facts and getting the name registered
बोदरवार। बोदरवार ग्राम सभा के एक व्यक्ति ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। एक व्यक्ति पर तत्य छुपा कर परिवार रजिस्टर में नाम अंकित कराने और उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के विद्याधर शुक्ला ने डीएम उमेश मिश्र समेत कई उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि उनके देवशरण शुक्ला और मुक्तिनाथ शुक्ला भाई हैं। इसमें से भाई मुक्तिनाथ शुक्ला की मौत हो चुकी है। मुक्तिनाथ शुक्ला काफी पहले अपनी पूरी पैतृक संपत्ति बेचकर महाराजगंज में जाकर परिवार सहित रहते थे। मुक्तिनाथ की पत्नी और दो बेटों का भी देहांत हो चुका है। अधिशासी अधिकारी महाराजगंज की तरफ से उपलब्ध कराई गई जन सूचना में बताया गया है कि महराजगंज के वार्ड नंबर 8 राजीव नगर के मकान संख्य 26 पृष्ठ संख्या 29 पर इस परिवार के 11 व्यक्तियों का नाम अंकित है। उनमें परिवार की मुखिया शकुंतला की मृत्यु दिनांक 15 सितंबर 2010, विजय प्रकाश शुक्ल की मृत्यु 10 अगस्त 2011 और वीरेंद्र नाथ शुक्ल की मृत्यु 18 सितंबर 2009 अंकित है। पत्र में महेंद्र नाथ शुक्ल पर कुटरचित दस्तावेज के आधार पर अपने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराकर उनकी संपत्ति हड़पने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कप्तानगंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत तैमूर अंसारी ने बताया मेरे कार्यकाल के पहले महेंद्र नाथ शुक्ल के परिजनों का नाम अंकित है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्र की पंचायत विभाग की तरफ से जांच की जाती है। तथ्य सही मिलने पर किसी व्यक्ति का नाम परिवार रजिस्टर में अंकित किया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed