फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Alihasan of Devtahan defeated Sheru of Bagaha

Kushinagar News: देवतहां के अलीहसन ने बगहा के शेरू को दी शिकस्त

Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Alihasan of Devtahan defeated Sheru of Bagaha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के शत्रुध्नजीत नरेंद्र प्रताप गन्ना कृषक इंटर कालेज सिंगहा परिसर में बुधवार को कुश्ती हुई। इसमें देवतहां के अलीहसन ने बगहा बिहार के शेरु को पटखनी दी।
इसी तरह मेंहदावल के अमरजीत ने देवतहां के रोहित को, मेंहदावल के प्रकाश ने नंदन छपरा के छोटू को, बलुआड़ के दिलीप ने मेहदावल के प्रकाश को, मेंहदावल के मनोज ने बिहार के संजय को, मेहदावाल के अजय ने बिहार के अंचल को, बलुआड़ के प्रद्युम्न ने मेहदावल के प्रकाश को पटखनी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा देवतहां के तूफानी व चतुर बंदुआरी के इंद्रजीत, बगहा के कैलाश बाबा व कोटवा के पन्नेलाल, कोटवा के बनवारी व बगहा के रमेश, मठिया के चंद्रशेखर व मेहदावल के ब्रह्मानंद, बगहा के जितेंद्र व माघी मठिया के प्रमोद, मेहदावल के मुलायम व बगहा के छोटेलाल, गोरखपुर के इंद्रजीत व मेहदावल के मुलायम और देवतहा के बिट्टू व मेहदावल के मनोज यादव के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छुटी। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव व खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। कुश्ती की अध्यक्षता शंभू शाही और संचालन राकेश त्रिपाठी व कपिलदेव ने की। रेफरी के रूप में श्यामपाल व शंकर सिंह रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक देवेश प्रताप शाही ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य रामायण प्रसाद गुप्ता, रामकोला थानाध्यक्ष एके सिंह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, प्रभू नारायण शाही, दीनानाथ शाही, राजू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed