{"_id":"58a0a27a4f1c1b5d36d83efe","slug":"akthan-began-stchandi-mahayagna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकटहां में प्रारंभ हुआ शतचंडी महायज्ञ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकटहां में प्रारंभ हुआ शतचंडी महायज्ञ
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
मोतीचक क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव में रविवार को शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इस नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। इसमें जयकारे से पूरा गांव गूंज उठा।
रविवार को सुबह दस बजे माता काली के मंदिर से बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा अकटहां, हरैया, मथौली बाजार, फरदहां होते हुए छोटी गंडक नदी के रगडगंज पुल पर पहुंची। वहां कलशों में जल भरने के बाद यज्ञमंडप में पहुंचकर समाप्त हुई। इसी के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया। इस यज्ञ में विरेंद्र तिवारी प्रवचन शामिल हुए हैं, जो प्रवचन सुनाएंगे। इस दौरान जितेंद्र पाठक, मुकेश, नंदा, राजन साहनी, सर्वेश मिश्रा, वरुण मिश्र, अरुणेश, संतोष पांडेय सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के संयोजक रामलौटन दास ने बताय कि रात में यहां रामलीला भी होगी।