{"_id":"6952d8fed9e9a9fdd40216d6","slug":"akshay-from-sirsiya-buzurg-committed-suicide-in-punjab-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-151707-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिरसिया बुजुर्ग के अक्षय ने पंजाब में की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिरसिया बुजुर्ग के अक्षय ने पंजाब में की खुदकुशी
Tue, 30 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को पंजाब के जालधंर में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक वहां इंटर का छात्र था। साथ में उसके दो और भाई भी रह रहे थे। इस घटना की सूचना जब परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ दिनों से उसके परेशान रहने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार सिरसिया बुजुर्ग गांव के बिहारी छपरा टोला निवासी दीनानाथ गुप्ता के तीन बेटे अमृश, दारा और अक्षय पंजाब के जालंधर शहर में मकान बनाकर लंबे समय से रहते हैं। इनमें से दो बेटे अमृश और दारा किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वहीं, अक्षय वहां रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को अक्षय घर के अंदर छत की कुंडी पर फंदे से लटका हुआ मिला। यह जानकारी तब हुई जब उसके भाई काम करके घर पहुंचे। लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़वाए।