फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   akhilesh president, manan mahamantri

अखिलेश अध्यक्ष, मनन महामंत्री बने

Wed, 28 Sep 2016 11:09 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 28 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
akhilesh president, manan mahamantri
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर का छात्र संघ चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। देर शाम हुई मतगणना के बाद अखिलेश कुशवाहा को अध्यक्ष, बलराम यादव को उपाध्यक्ष और मनन कुमार को महामंत्री चुना गया। चुनाव के दौरान कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल 3389 में से 1588 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे मतदान समाप्त हो गया। तीन बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। शाम साढ़े पांच बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अखिलेश कुशवाहा को 916 और शीतल मिश्रा को 661 वोट मिले। अखिलेश कुशवाहा को 255 मतों से विजयी घोषित किया गया। चार मत नोटा के और सात अवैध थे। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार बलराम यादव को 718, ऋषभ वर्मा को 520 और शुभम को 323 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए पड़े मतों में भी नोटा के आठ और 17 मत अवैध पाए गए। महामंत्री पद के दावेदारों में मनन यादव को 807 एवं अभिषेक गुप्ता को 760 मत मिले। मनन यादव 47 मतों से विजयी रहे। महामंत्री में भी नोटा के 7 एवं 14 मत अवैध मिले। पुस्तकालय मंत्री के उम्मीदवार पंकज राय को 757, हरिंद्र गुप्ता को 368 एवं अभय कुमार गुप्ता को 436 वोट मिले। 321 वोटों से पंकज राय विजयी घोषित किए गए। स्नातक कला संकाय प्रतिनिधि में धर्मेंद्र कुमार 117,  दिवाकर सिंह 292 एवं अमर मद्धेशिया 181 मत पाकर विजयी हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए हिमांशु राव, वाणिज्य में रोहिणी मिश्र तथा शिक्षा विभाग में केशव कुमार यादव तथा स्नातकोत्तर कला में मिथुन कुमार गुप्त निर्विरोध निर्वाचित हुए।  कार्यवाहक प्राचार्य रामप्रकाश यादव ने विजयी छात्र संघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।  इस दौरान निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीके सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, डॉ. आमोद राय. आरपी पांडेय सहित कॉलेज के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बैनर-पोस्टर से भर गए बाजार
तमकुहीरोड। किसान पीजी कॉलेज सेवरही में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभी कोई तिथि तो घोषित नहीं की गयी है, लेकिन संभावितों के फ्लैक्स, बोर्ड, बैनर और पोस्टर से चौराहे पट गए हैं। संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। छात्रसंघ चुनाव शुरू होते ही सेवरही डिग्री कॉलेज में भी राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों ने फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर से हर चौराहों को पाट दिया है। आनंद जायसवाल, रामनिहोरा यादव, दीपू मिश्रा, हिमांशु जायसवाल, दानिश मेहताब, रामजीत गुप्ता, अनिश खान, विजय वर्मा, हरेंद्र भारती, राज वर्मा, सौरभ गुप्ता, राहुल तिवारी आदि का बताना है कि कॉलेज प्रशासन ने जल्दी चुनाव कराने का आश्वासन दिया है। चुनाव तिथि घोषित होने के बाद प्रचार का अवसर नहीं मिलेगा, इसीलिए पहले से प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed