{"_id":"5a3fee944f1c1bd0408becdd","slug":"akhand-jyoti-text-started-with-shreeganesh-bhajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगणेश भजन के साथ शुरू हुआ अखंड ज्योति पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगणेश भजन के साथ शुरू हुआ अखंड ज्योति पाठ
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के एक मैरेज हाल में दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। इसमें पूरी रात श्याम भक्त भक्तिरस में गोता लगाते रहे। श्रीगणेश भजन के साथ शुरू हुई अखंड ज्योति पाठ में महिला व पुरुष श्रद्घालु शामिल रहे।
कार्यक्रम में कोलकाता से आये अखंड ज्योति पाठ वाचक विजय कुमार ने अपने कलाकार साथियों के साथ अखंड ज्योति पाठ की शुरूआत की। इसके बाद पाठ वाचक ने नृत्य नाटिका के मंचन से भीम पुत्र बरबरीक की जीवन लीला का दर्शन कराया। उन्होंने अपने साथियों के साथ भीम के बारात का मंचन प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में श्याम भक्त इस बारात में शामिल हुए। वीर बरबरीक का जन्म एवं महाभारत में श्रीकृष्ण को दिए गए शीश के दान की लीला देख श्रद्घालु भाव विह्वल हो उठे। पांडाल में श्रीश्याम का जयघोष लगने लगा। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में फूलों की होली, छप्पन भोग और महाआरती के बाद श्रद्घालुओं में प्रसाद का वितरण कराया गया।
इस मौके पर जगदंबा अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश बंका, भाष्कर अग्रवाल, विशाल बगाड़िया, अंकित लोहिया, अंशु अग्रवाल, अमित बगाड़िया, दीपनरायण अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, प्रदीप चहाड़िया, राजेश तुलस्यान आदि मौजूद रहे।