फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Akhand Jyoti Kalash Yatra, which started on the centenary year, was welcomed.

Kushinagar News: शताब्दी वर्ष पर निकली अखंड ज्योति कलश यात्रा का हुआ स्वागत

Sat, 13 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Akhand Jyoti Kalash Yatra, which started on the centenary year, was welcomed.
कसया। बटेसरा में शांतिकुंज हरिद्वार के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिव्य अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गायत्री परिवार के टोली नायक डॉ. डी पटेल, पूर्व प्राचार्य डॉ दयाशंकर तिवारी, डॉ. नित्यानंद श्रीवास्तव, घनश्याम कर्मयोगी, अवधेश सिंह, रमेश वर्मा, जयप्रकाश वर्मा एवं दिनेश यादव के नेतृत्व में अखंड ज्योति कलश शिव मंदिर परिसर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर आरती उतारी और कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

आचार्यगणों ने अपने प्रवचन में नशा मुक्ति, समाज सुधार, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। साथ ही युवाओं से सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक एवं संस्कारित जीवन जीने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान मोहनलाल गुप्ता ने गायत्री परिवार से जुड़े विद्वानों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनके सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुजारी रबड़ यादव, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, बलराम यादव, नरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, नत्थू यादव, अंकुर शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, फेकू निषाद, बच्ची देवी, शीला यादव, ऊषा देवी, रत्नावली देवी, लीलावती देवी, संतोष भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed