{"_id":"681d0d649ca0e74239024c59","slug":"ake-care-of-quality-in-construction-works-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137059-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ख्याल
Fri, 09 May 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएम और सीडीओ ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज और जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखने समेत अन्य जरूरी निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सबसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध व्यवस्था, स्टाफ छात्र/छात्राओं की पढ़ाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज के बिल्डिंग डायग्राम के माध्यम से पूरी जानकारी लेकर मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन करने के लिए सीडीओ को निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि 70 पीजी की डिमांड शासन स्तर से की गई है।
इस पर डीएम कहा कि यदि कोई कार्य लंबित या किसी स्तर पर कोई रुका हो, उनके संज्ञान में लाकर पूर्ण कराएं। इसके बाद डीएम और सीडीओ ने निर्माणाधीन जिला कारागार के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैप के माध्यम से सभी ब्लाॅकों, बैरक, एडमिनिस्ट्रेशन सेक्शन, हॉस्पिटल, मेन गेट आदि की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि यदि संभव हो तो गोशाला निर्माण के संबंध में भी अभी से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
यह भविष्य में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। डीएम को कार्यदाई संस्था ने बताया कि छह ब्लॉक सहित अन्य सभी भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। पायलिंग का कार्य प्रगति पर है।