फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ajay Kumar Lallu listened to the problems of sugarcane farmers

Kushinagar News: गन्ना किसानों की समस्या 16-02-41

Fri, 30 Dec 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu listened to the problems of sugarcane farmers
अजय कुमार लल्लू ने सुनीं गन्ना किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल के पार्किंग ग्राउंड में बृहस्पतिवार देर शाम कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद चीनी मिल के महाप्रबंधक से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्षेत्र के किसान गन्ना लदे वाहन के साथ मिल की पार्किंग में आते हैं। यहां से किसानों को गन्ना मिल के डोंगे तक ले जाने में करीब 48 घंटे लग जाते हैं, तब तक किसानों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने बताया कि कई ऐसे वाहन होते हैं, जो निर्धारित तौल से तीन से चार क्विंटल गन्ना अधिक होता है। चीनी मिल प्रशासन निर्धारित तौल से अधिक होने वाला गन्ना मिल में ही रखवा लेते हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर पूर्व विधायक ने चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को पार्किंग में बुलाकर बात की। उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं की जानकारी देकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, शाकिर अली, रेयाज हाशमी, आलोक जायसवाल, रवि वर्मा, लालजी खरवार, रमेश गुप्ता, सचिन वर्मा, सुमित रौनियार और झिनकू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed