{"_id":"616f0ed9d0014b7f4f31b5a1","slug":"airport-cm-yogi-kushinagar-news-gkp413485492","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को मिलने जा रहा तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को मिलने जा रहा तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को मिलने जा रहा तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
बरवां फार्म में जनसभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लोकार्पण के बाद उत्तर प्रदेश को कुशीनगर में तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के विकास में इस नए एयरपोर्ट का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। पर्यटन के क्षेत्र ढेरों संभावनाएं और रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले कुशीनगर एयरपोर्ट और सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक पावन स्थल उत्तर प्रदेश में हैं। आजादी के बाद इन स्थलों का बेहतर विकास होना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए, कहा हम आभारी हैं अपने प्रधानमंत्री के, जिन्होंने आने के साथ ही बौद्ध सर्किट के आधार पर पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य शुरू कराया। भगवान बुद्ध से जुड़े सभी देशों को उनकी परंपरा के साथ जोड़ने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि हवाई चप्पल पहने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा कर पाएगा। उत्तर प्रदेश के साक्षात दर्शन हो सकते हैं। प्रदेश वर्तमान में देश के अंदर एयरपोर्ट पर कार्य करने वाला राज्य है। हमारे यहां वर्तमान में आठ एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। 2017 के पहले ऐेसे केवल दो एयरपोर्ट थे। एक लखनऊ और दूसरा वाराणसी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लोकार्पण के अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के हाथों होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2016 तक उत्तर प्रदेश में गवर्नमेंट स्तर पर केवल 12 से 15 मेडिकल कॉलेज खुल पाए थे, लेकिन 2017 से लेकर अब तक पिछले साढे़ चार वर्ष में प्रदेश में लगभग 33 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही हैं, जिसमें कुशीनगर का मेडिकल कॉलेज भी एक है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों 25 अक्तूबर को प्रदेश के नौ नए मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस एयरपोर्ट से भगवान बुद्ध का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा।
मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश
दोपहर बाद कुशीनगर पहुंचे सीएम, अफसरों व जन प्रतिनिधियों से कार्यक्रम को यादगार बनाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण व मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास आज प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंगलवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुंचे। सीएम ने हवाई अड्डा, महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर और जनसभा स्थल पहुंचकर तैयारियों कहा हाल जाना। अफसरों-जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम यादगार बनाने का निर्देश दिया।
टर्मिनल बिल्डिंग के आरक्षित लाउंज में सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी, सांसद विजय कुमार दुबे, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एडीजी अखिल कुमार, डीएम एस राजलिंगम, एएआई (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उतरी क्षेत्र डीके कामरा, कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी समेत अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सीएम ने कार्यक्रम की अब तक तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट का उद्घाटन व प्रधानमंत्री का आगमन यूपी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐेसे में स्वागत कार्यक्रम भी ऐतिहासिक होना चाहिए। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जो भी जरूरी उपाय हैं, वह किए जाएं। बैठक के बाद सीएम और भाजपा नेताओं का काफिला कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर पहुंचा। यहां बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव, मुख्य मंदिर में प्रधानमंत्री के दर्शन-पूजन की तैयारियों की भी जानकारी ली। यहां से उनका काफिला बरवां फार्म पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।