फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Air filling machines at petrol pumps only 'sham'

दिखावा बनकर रह गई हैं पेट्रोल पंपों पर लगी हवा भरने की मशीनें

Tue, 05 Oct 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Air filling machines at petrol pumps only 'sham'
पेट्रोल पंपों पर हवा भरने की मशीनें सिर्फ ‘दिखावा’
विज्ञापन

पंपों पर मौजूद सुविधाओं में शुमार होती है टॉयरों में हवा जांच करने की सुविधा
टॉयरों में हवा का सही दबाव नहीं होने से हादसे की रहती है संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को मिलने वाली सुविधाओं की लिस्ट में टॉयरों में मुफ्त हवा जांच की सुविधा प्रमुख होती है। बाकायदा इसके लिए सभी पंपों पर आधुनिक मशीनें भी लगी होती हैं, लेकिन हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर टॉयरों में हवा भरने वाली मशीनें केवल दिखावा ही साबित हो रही हैं। वाहनों में नियंत्रित ढंग से चलाने के लिए टॉयरों में हवा का सही दबाव होना जरूरी होता है। यही कारण है कि पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल पंपों के लाइसेंस के लिए टॉयरों में हवा भरने और जांच करने की मशीन लगाने की आवश्यक शर्त रखती हैं। हाटा क्षेत्र में हाइवे से लेकर ग्रामीण इलाकों में करीब दस से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। इसमें से सभी पंपों पर हवा भरने और जांच करने की आधुनिक मशीनें लगी हुई हैं, लेकिन लंबे समय से सभी बंद हैं। पेट्रोल पंपों के संचालक कभी मशीन खराब होने का हवाला देते हैं तो कभी कर्मचारी नहीं होने का बहाना बनाते हैं। हाटा नगर सीमा में हाईवे किनारे स्थित एचपी कंपनी के मां विंध्यवासिनी फिलिंग स्टेशन पर मशीन तो लगी है, लेकिन काफी समय से बंद है। हाईवे पर ही स्थित भारत पेट्रोलियम के विजय ऑटोमोबाइल पर भी मशीन खराब मिली। बाघनाथ चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर मशीन ही नहीं है। ये सभी पेट्रोल पंप उदाहरण मात्र हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के संचालकों की ओर से मनमानी की जा रही है। इसके लिए हम सभी पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों को सुविधा सुचारु रूप से शुरू कराने की लिए पत्र भेज रहे हैं। जो पंप मालिक लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
पेट्रोल पंपों पर यह सुविधाएं मिलतीं हैं मुफ्त
पेट्रोलपंप संचालकों के लिए कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। पेट्रोल पंप मालिक ग्राहकों को ये सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ शिकायत की जा सकती है। ऐसी शिकायत पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द हो सकता है और उन पर जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन

1. हर पेट्रोल पंप में गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त में मिलती है। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप में हवा भरने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. पेट्रोल पंप में पीने के पानी की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए पेट्रोल पंप में आरो या वाटर कूलर लगाए जाते हैं।
3. पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप में वॉशरूम की सुविधा भी देनी होती है। इतना ही नहीं अगर वॉशरूम गंदा है तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है।
4. पेट्रोल पंप पर आम जनता के लिए मुफ्त में फोन कॉल की सुविधा भी उपलब्ध करानी होती है।
5. हर पेट्रोल पंप के लिए फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी होता है। इसमें लाइफ सेविंग्स दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। यह दवाइयां एकदम नई होनी चाहिए।
6. पेट्रोल पंप में फायर सेफ्टी डिवाइसेज और रेत से भरी बाल्टी भी रखी जानी चाहिए, ताकि आग लगने की स्थिति में इस्तेमाल किया जा सके।
7. अगर आप पेट्रोल पंप में पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं, तो आपको बिल पाने का पूरा अधिकार है।
8. हर ग्राहक को पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी और क्वांटिटी जानने का पूरा अधिकार है। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को व्यवस्था करनी होती है।
9. पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को डिस्प्ले किया जाना चाहिए।
10. हर पेट्रोल पंप में शिकायती बॉक्स या रजिस्टर रखना होता है, ताकि अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह शिकायत दर्ज करा सकें।
11. पेट्रोल पंप के मालिक और पेट्रोलियम कंपनी का नाम और कांटैक्ट नंबर लिखकर लगाना होता है, ताकि आमलोग जरूरत पर संपर्क कर सकें।
12. हर पेट्रोल पंप में उसके खुलने और बंद होने के टाइम का नोटिस टंगा होना चाहिए।
कहां करें शिकायत
अगर पेट्रोल पंप में ऊपर दी गई कोई भी सुविधा नहीं दी जाती है या फिर इसके लिए पैसा वसूला जाता है, तो पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। यह शिकायत सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के पोर्टल यानी पीजीपोटर्ल डॉट जीओवी पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा जिस पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप है, उससे भी शिकायत कर सकते हैं। संबंधित पेट्रोलियम कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ईमेल आईडी और कांटैक्ट नंबर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed