{"_id":"68717278ae796fb58a08ef92","slug":"agriculture-minister-caught-profiteering-in-fertilizer-sales-shop-license-will-be-cancelled-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-141355-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कृषि मंत्री ने खाद बिक्री में मुनाफाखोरी पकड़ी, निरस्त होगा दुकान का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कृषि मंत्री ने खाद बिक्री में मुनाफाखोरी पकड़ी, निरस्त होगा दुकान का लाइसेंस
Sat, 12 Jul 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/हाटा/मथौली कप्तानगंज। यूरिया खाद की उपलब्धता की जमीनी हकीकत तथा निर्धारित दर पर बिक्री जानने पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खाद के दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मथौली व कप्तानगंज में अधिक दर पर खाद बिक्री का मामला रजिस्टर में अंकित मोबाइल नंबर पर दो किसानों से बात करने के बाद पकड़ा गया। इस पर जिला कृषि अधिक अधिकारी मेनका सिंह को फटकार लगाते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया। हाटा से लेकर कप्तानगंज कस्बे तक करीब सात दुकानों की जांच कृषि मंत्री खुद किए। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार कृषि मंत्री शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे नगर के जायसवाल फर्टिलाइजर और देवेश सीड्स कम्पनी निरीक्षण किया। उपलब्ध थोक बिक्री रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर जांच की। जिसमें कोई खामी नहीं मिली। दूरभाष पर किसानों से सीधे बात कर ली। किसानों ने बताया कि यूरिया खाद हमें सरकार की दर पर खाद बिक्री बताई। उन्होंने विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि यूरिया की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जाय तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह, डीडी अतिंद्र कुमार सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह सहित मौजूद रहे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मथौली के सरदार भगत सिंह नगर में स्थित बांका खाद बीज की दुकान पर 5:30 बजे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दुकान पर की जांच की। दुकान पर पहुंचे यूरिया बिक्री बुकलेट की जांच किया। जिस पर किसानों का मोबाइल नंबर लिखा था। मंत्री ने उन किसानों के नंबर पर अपने मोबाइल से बात कर रेट जाना। किसानों ने जो रेट बताया वह मूल्य से अधिक दामों में यूरिया खाद बेचा गया था। मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी को खाद की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील गेट के सामने बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुक्रवार को कृषि मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर कृषि अधिकारी डॉक्टर मेनका सिंह और एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को खाद की उपलब्धता न होने और अधिक पैसा लेने को लेकर फटकार लगाई। जैसे ही वह समिति पर पहुंचे समिति में बंद ताला देख कर भड़क गए। मौजूद समिति के प्रभारी गौतम सिंह चाबी न होने का बहाना बनाए। इस पर मंत्री ने ताला तोड़ने का निर्देश दिया। जब ताला तोड़कर समिति की जांच हुई तो एक भी बोरी यूरिया नहीं मिला। जिसको लेकर मंत्री ने कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सिंह को स्टॉक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसडीएम को नियमित जांच नहीं करने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में स्टॉक रजिस्टर और अन्य कागजात हर समय पूर्ण रहना चाहिए।