{"_id":"6457f76e980a8b62f0091ae4","slug":"agriculture-department-will-compaign-kushinagar-news-c-7-1-156158-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कृषि विभाग चलाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कृषि विभाग चलाएगा विशेष अभियान
Mon, 08 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कैंप लगाकर पीएम सम्मान निधि से जुड़ी समस्या का करेंगे समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कृषि विभाग की तरफ से जिले के विभिन्न गांवों के पंचायत भवन परिसर में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसमें जिन किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी उप निदेशक (कृषि) आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 22 मई से 10 जून तक कृषि विभाग की तरफ से विभिन्न गांवों में विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसमें राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग के कर्मचारी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मौजूद रहेंगे। ये किसानों की समस्यासओं का त्वरित निस्तारण करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस कैंप का लाभ अधिक से अधिक किसान उठा सकें। इसके लिए 20 मई तक प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में योजना के लाभ से वंचित किसानों की सूची तैयार कर संबंधित किसानों के पूर्ण अभिलेख जैसे खतौनी, बैंक पासबुक और आधार के साथ कैंप में आने के लिए प्रेरित करेंगे।