{"_id":"5da0c32f8ebc3e93af0f5ee5","slug":"agitation-for-salary-kushinagar-news-gkp3250339102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉयट कर्मियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉयट कर्मियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉयट कर्मियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
डॉयट प्राचार्य ने निदेशक को पत्र भेजकर दी मामले की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कुशीनगर डॉयट के लगभग 17 कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। परेशान कर्मियों ने शुक्रवार को डॉयट गेट पर प्रदर्शन के बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य ने कर्मियों की दिक्कत को देखते हुए राज्य शैक्षिक अनसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी है।
कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे डॉयट शिक्षक जीपी मौर्या ने बताया कि उनके समेत लगभग 17 कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने का कारण बजट की कमी बताई जा रहीहै। एकाध महीने तो किसी तरह से काम चलाया गया है लेकिन अब कोई उधार देने तक को तैयार नहीं है। इससे परिवार के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई समेत परिवार के अन्य खर्चों तक के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे बड़ी तकलीफ हो रही है। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने डॉयट प्राचार्य डॉ. मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। डॉयट प्राचार्य ने कर्मियों की परेशानी को समझते हुए निदेशक को पत्र भेजकर वेतन दिलाने का अनुरोध किया है।
इस दौरान परमानंद यादव, केदार सिह यादव, अर्चना सिंह, अशोक कुमार पांडेय, शंकर प्रसाद, धनंजय कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय चतुर्वेदी, रामअधीन प्रसाद, रामदास, शंभू शरण यादव, हृदयशंकर आदि मौजूद रहे।