फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitation for opperating water tank

Kushinagar News: बंद पड़े ओवरहेड टैंक को चालू कराने के लिए गांव वालों का प्रदर्शन

Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
agitation for opperating water tank
पिपरा बाजार। पिपरा बुजुर्ग गांव में वर्षों से बंद पड़े पानी की टंकी को चालू कराने की मांग को लेकर गांव वालों ने मंगलवार को सामूहिक विरोध प्रर्दशन शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते पानी की टंकी चालू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग गांव में मंगलवार को अविनाश कुमार, राजू कुशवाहा, अतुल कुमार, गुड्डी, आशिक अली, दिनेश, राजन, गोलू, कैलाश, रीना देवी, अवधेश, रमाकांत आदि प्रर्दशन कर रहे लोगों ने बताया कि इस पानी की टंकी का साल 2014 में ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्मल नीर परियोजना के तहत लगाया था। इसको करीब दो करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था ने निर्माण कराया था। पानी की टंकी का निर्माण होने के बाद केवल एक महीना तक ही इसका संचालन किया गया। इसके बाद बंद कर दिया गया। निर्माण के बाद से दस वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक चालू नहीं किया गया। गांव वालों ने इसे शीघ्र चालू कराने की मांग की है। उन्होंने यह चेतावनी भी दिया है कि अगर समय रहते पानी की टंकी का संचालन नहीं किया गया तो ग्रामीण वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed