फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   again started gomtinagar chhapra train

गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन फिर शुरू

Sat, 27 Nov 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
again started gomtinagar chhapra train
गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन फिर शुरू
विज्ञापन

- बीते 20 से 25 नवंबर तक निरस्त थी गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर बीते सात दिन से निरस्त गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। यह ट्रेन बीते 20 से 25 नवंबर तक निरस्त थी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से रूट के यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

लखनऊ-सीतापुर रेलमार्ग पर हो रहे दोहरीकरण व नान इंटरलॉकिंग के चलते पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देश पर इस ट्रेन का संचालन बीते 20 से 25 नवंबर तक निरस्त कर दिया गया था। इस रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों का अभाव है। ऐसे में एक मात्र गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस ट्रेन को पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शनिवार से नियमित संचालन शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, देवचंद्र प्रसाद, जयंत गुप्ता, राहुल सोनी, बैजनाथ मद्धेशिया, धर्मेंद्र प्रजापति, विजय मोदनवाल, ध्रुव निषाद, विनोद अकेला, प्रभात मिश्र, प्रभु प्रजापति आदि का कहना है कि गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन इस क्षेत्र के यात्रियों के लिए लाइफ लाइन से कम नहीं है। पुन: इसके नियमित संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस का कहना है कि पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देश पर इस ट्रेन का संचालन शनिवार से पुन: शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed