{"_id":"67fff8bd38057faaaa076a3a","slug":"after-the-occupation-was-removed-the-old-man-stabbed-himself-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-135790-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कब्जा हटने के बाद बुजुर्ग ने खुद को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कब्जा हटने के बाद बुजुर्ग ने खुद को चाकू मारा
Thu, 17 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के जोलहा पट्टी टोले में बुधवार की शाम करीब पट्टे की जमीन को कब्जा करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस के सामने खुद को चाकू मार लिया। अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान कब्जा खाली कराने के विरोध में उसने यह कदम उठाया। बुजुर्ग को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि जोलहा पट्टी निवासी सत्तन के नाम पर गांव में ही पट्टे की जमीन है। आरोप है कि इसपर गांव के ही चेतई ने कब्जा कर झोपड़ी डाल दी थी। इसे लेकर सत्तन ने राजस्व विभाग में शिकायत की थी। बुधवार को करीब तीन बजे मौके पर पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने कब्जा को खाली कराया। इस दौरान गांव के काफी लोग मौजूद रहे। कब्जा हटाने के बाद राजस्व विभाग की टीम व पुलिस टीम जब लौटने लगी तो कब्जा करने वाला बुजुर्ग चेतई भी मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए खुद के पेट में चाकू मार लिया।
पुलिस ने बुजुर्ग को एंबुलेंस से सीएचसी रामकोला भिजवाया। लेखपाल मारकंडेय गुप्ता ने बताया कि पट्टा धारक को कब्जा दिलाया गया है और आरोपी चेतई ने बदले की भावना से खुद ऊपर हमला किया है। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग का इलाज चल रहा है।