फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the collision of two vehicles in Kasaya, the shopkeeper injured

कसया में दो वाहनों की टक्कर के बाद मारपीट, दुकानदार घायल

Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
After the collision of two vehicles in Kasaya, the shopkeeper injured
कसया में दो वाहनों की टक्कर के बाद मारपीट, दुकानदार घायल
विज्ञापन

कसया। नगर के गांधी चौक के मुख्य बाजार मार्ग पर बुधवार की रात श्रीनाथ शिव मंदिर के पास चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। आसपास के दुकानदारों ने मामले को समझा-कर उन्हें शांत कराया। बाद में गोलबंद होकर पहुंचे बाइक सवारों ने दुकानदारों से मारपीट शुरू कर दी। एक दुकानदार घायल हो गया।
घटनास्थल के पास मौजूद एक सिपाही ने मारपीट करने वालों को रोकने की कोशिश की। मारपीट करने वालों ने उसके साथ भी बदसलूकी की। उसने घटना की जानकारी थाने पर दी। काफी देर बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार की रात श्रीनाथ शिवमंदिर के पास से चार पहिया वाहन जा रहा था। तभी सामने से बाइक सवार दो युवक आ गए। चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरकर मामूली रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवकों ने चार पहिया वाहन के ड्राइवर को पीटने की कोशिश की। आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक गोलबंद होकर रॉड, बांस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। बीच-बचाव करने वाले दुकानदारों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर वार्ड निवासी जितेंद्र जायसवाल को गंभीर चोट लग गई। वहां मौजूद एक कांस्टेबल ने थाने पर सूचना दी। थाने से पुलिस के पहुंचने के पहले ही मारपीट करने वाले भाग गए। इस संबंध में एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने विवाद शांत कराया। तहरीर मिलने पर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed