फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the agreement in Kasya, there is no cancellation and filing

Kushinagar News: कसया में बैनामे के बाद नहीं हो रहा खारिज-दाखिल

Thu, 27 Mar 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
After the agreement in Kasya, there is no cancellation and filing
कसया। तहसील में धारा 34 के तहत 562 मामले लंबित हैं। इसमें से 164 मामले अकेले तहसीलदार न्यायलय में लंबित हैं। इन मामलों के निस्तारण के लिए हर दिन वादकारी तहसील का चक्कर लगाते हैं, लेकिन अधिकारियों की व्यवस्तता के चलते उनके मामले में निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं। अश्चर्य की बात तो यह है कि बीते 45 दिन से तीन माह के भीतर कुल 38 मामले लंबित हैं। जानकारी के मुताबिक कसया नायब तहसीलदार न्यायालय में कुल 221 मामले में लंबित हैं। इसमें से 45 दिन की भीतर के 207 और तीन माह के भीतर 14 मामले लंबित है। नायब तहसीलदार फाजिलनगर के कोर्ट में 71 मामले लंबित है, जिसमें 45 दिन के अवधि में 64 और तीन माह अंदर सात मामले दर्ज हैं। एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों की संख्या शून्य है। तहसीलदार कोर्ट में लंबित मामलों की कुल संख्या 164 है, जिसमें से 155 मामले 45 दिन के भीतर और तीन माह के भीतर के नौ मामले लंबित है। वहीं तहसीलदार न्यायिक के वहां कुल 106 लंबित मामले है, जिसमें से 45 दिन के अंदर 98 और तीन माह के अंदर आठ मामले लंबित हैं। इस तरह तहसील में कुल धारा 34 के तहत कुल योजित वाद 16,499 में से निस्तारित वाद की संख्या 15,937 है। जबकि 562 मामले अभी भी लंबित हैं। इसमें से 45 दिन से कम अवधि वाले लंबित वादों की संख्या 524 और 45 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों की संख्या 38 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed