फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After rupee demands, the trainees did the commotion.

रुपये मांगने पर प्रशिक्षुओं ने किया हंगामा

Thu, 22 Mar 2018 12:02 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 22 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
After rupee demands, the trainees did the commotion.
प्रदर्शन करते लाेग। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
फाजिलनगर। शुकदेव त्रिपाठी महाविद्यालय भठही खुर्द में चल रहे डीएलएड ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों बुधवार को जमकर हंगामा किया। प्रशिक्षु शिक्षकों का आरोप था कि इस निशुल्क प्रशिक्षण के लिए पहले ही उनसे एक-एक हजार रुपये लिए जा चुके हैं। अब फिर से रुपये की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


इस महाविद्यालय में लगभग 200 शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। बुधवार की दोपहर में प्रशिक्षु शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस के सामने प्रशिक्षुओं ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक प्रशिक्षण देने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है। डॉयट के जरिए ट्रेनिंग सेंटर नामित करते हुए उन लोगों को यहां प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। इस निशुल्क प्रशिक्षण के लिए यहां नामांकन के वक्त ही एक-एक हजार रुपया लिया गया था। बुधवार को फिर इन लोगों से चार-चार हजार रुपये की डिमांड की गई। प्रशिक्षु शिक्षकों का आरोप था कि रुपये नहीं देने पर कई तरह की दिक्कतों की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इससे नाराज प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। पटहेरवा पुलिस ने इस मामले में प्रबंधन से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर माहौल शांत कराया। एसओ पटहेरवा बब्बन यादव ने बताया कि इस मामले पर चर्चा के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों के अलावा विद्यालय प्रबंधन को भी वार्ता के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed