{"_id":"6663795d937a851e0f010e74","slug":"after-pushing-and-shoving-the-doctor-left-the-room-and-reached-cms-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117947-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धक्का-मुक्की के बाद कक्ष छोड़कर सीएमएस के पास पहुंचे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धक्का-मुक्की के बाद कक्ष छोड़कर सीएमएस के पास पहुंचे डॉक्टर
विज्ञापन
-ड्यूटी को लेकर होमगार्ड लापरवाह, भीड़ बढ़ने पर डॉक्टर के कक्ष में पहुंच गए मरीज
-एमसीएच विंग में स्वास्थ्यकर्मी की जगह गेट पर बैठा युवक मरीजों को भेज रहा था निजी अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ओपीडी में तैनात होमगार्ड ड्यूटी को लेकर सक्रिय नहीं हैं। शुक्रवार को डॉक्टर के कक्ष में मरीज घुस गए और धक्का-मुक्की करने लगे। इससे नाराज डॉक्टर सीएमएस के कक्ष में जाकर बैठ गए। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने पेंच कसा तो होमगार्ड सक्रिय हुए और मरीजों को डॉक्टर के कक्ष से बाहर निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को कतार में लगवाने के बजाय होमगार्ड बातचीत में मशगूल रहते हैं, और किसी की नहीं सुनते हैं।
वहीं एमसीएच विंग में गेट पर स्वास्थ्यकर्मी की वजह से एक डॉक्टर का चालक बैठा था और निजी अस्पताल में मरीजों को जाने के लिए गुमराह कर रहा था।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बाद भी अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को दोपहर में ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दस नंबर कक्ष में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज धक्का-मुक्की कर रहे थे। डॉक्टर ने कई बार मरीजों को बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। पास में दो होमगार्ड बैठकर बात करने में मशगूल थे। वहीं प्रथम तल पर सर्जन के कक्ष में मरीजों की भीड़ प्रवेश कर गई और धक्का-मुक्की करने लगी। रजिस्टर पर पर्ची चढ़ा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी को भी लोगों ने धक्का दे दिया।
यह देख डॉक्टर कक्ष से निकले और सीएमएस के कक्ष में पहुंचे और बोले कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों का पता नहीं है। कक्ष में मरीज घुसकर धक्का-मुक्की कर रहे हैं। ऐसे में कैसे इलाज किया जाए। सीएमएस ने एक दूसरे होमगार्ड को भेजा। इसके बाद लोग डॉक्टर के कक्ष से बाहर निकले।
विज्ञापन
वहीं एमसीएच विंग में पर्ची काउंटर के पास एक स्वास्थ्यकर्मी महिला पर्ची पर नंबर चढ़ाती है। दोपहर 12.10 बजे स्वास्थ्यकर्मी वहां मौजूद नहीं था और बाहरी युवक कुर्सी पर बैठा था। आने वाले मरीजों को निजी अस्पताल में जाने के लिए बरगला रहा था। एक स्वास्थ्यकर्मी ने नाम न छापने पर बताया कि मेडिकल कॉलेज में तैनात एक महिला डॉक्टर के वाहन का चालक है। निजी अस्पताल में मरीजों को गुमराह कर भेजता है। डॉक्टर की वजह से कोई इसे कुछ नहीं कहता है।
प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि होमगार्डों को चेतावनी दी गई है। कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर इनके कमांडेंट को पत्र लिखा जाएगा। पर्ची काउंटर के पास बाहरी युवक के होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसकी पहचान कराई जाएगी।