{"_id":"69bf09b3724ca254fa0e3b23","slug":"after-offering-eid-prayers-prayers-were-offered-for-the-peace-of-the-nation-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-147833-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईद की नमाज अदा कर मुल्क की शांति की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईद की नमाज अदा कर मुल्क की शांति की मांगी दुआ
Sun, 22 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद में नूरी मस्जिद के बाहर ईद की एक-दूसरे को बधाई देते लोग। संवाद
संतकबीरनगर/महुली। जिले में ईद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मस्जिदाें-ईदगाहों में नमाज अदा कर नमाजियों ने मुल्क में अमन और शांति की दुआ मांगी। एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। हालांकि, बदले मौसम के बीच हल्की बारिश ने त्योहार पर असर भी डाला। खलीलाबाद में सुबह बारिश होने से ईदगाहों में नमाज नहीं हो सकी। मौसम साफ होने से मेले का बच्चों-बड़ाें ने लुत्फ उठाया।
खलीलाबाद में नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, पठान टोला व अंसार टोला मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बारिश के कारण ईदगाहों में नमाज अदा नहीं की जा सकी। लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं, महुली क्षेत्र में भी ईद मनाई गई। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
एसडीएम डाॅ. सुनील, तहसीलदार रामजी, सीओ अभय मिश्रा ने दिनभर क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह यहां ईदगाह में पहुंचकर नमाज अदा की। कस्बा महुली, नाथनगर, छितही, मानपुर, ,रौज़ा आदि गांवों की ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। लोगों ने मुल्क में अमन व शांति की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में ईद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान डीएम, एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचकर लोगों को पर्व की बधाई दी। दूसरी तरफ घर की महिलाएं सफाई व अधूरे काम पूरा करने के बाद सेंवई बनाने में जुटी रहीं। शनिवार की सुबह लोगों ने सुबह उठकर ईद की नमाज अदा करने के लिए तैयारी में लग गए।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज विनोद यादव, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पूर्व डिप्टी चेयरमैन अवधेश सिंह, अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह आदि ने नगर भ्रमण कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, पौली, अतरौलिया, चन्दौली माफी, परसा, सोनहन गांव स्थित ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
धनघटा प्रतिनिधि के मुताबिक, धनघटा तहसील क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बूंदाबादी के बीच बंडा बाजार, नावन खुर्द, नावन कला, उमरिया बाजार, फतेहपुर, लहुरे गांव, अशरफपुर आदि स्थानों पर नमाज अदा कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई।
-- -- -- -- --
सेमरियावां में भी अदा की गई नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ईद-उल-फित्र का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। यहां भी बारिश के चलते कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में देश, दुनिया के लिए सुख, समृद्धि, अमन व शांति-खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। गरीबों को दान दिए गए। शनिवार को सुबह ही नए कपड़े पहन कर बड़े बुजुर्ग, जवान और बच्चों के मस्जिद की तरफ जाने का सिलसिला शुरू हो गया।
क्षेत्र के सेमरियावां, दुधारा, उसरा शहीद, बाघनगर, बिगरामीर, तिलजा, दरियाबाद , करही, दानोकुईयां, कोहरियावां, उंचहराकला आदि स्थानों पर नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद सेमरियावां के इमाम मौलाना मोहम्मद अरशद कासमी ने ईद की नमाज पढ़ाई। वहीं, करही गांव की सबसे बड़ी ईदगाह में करही, उपधी, चोरहा, करमाखान आदि गांवों के लोगों ने नमाज अदा की।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नजीर के आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, विभिन्न गांवों में पहुंच कर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने लोगों को बधाई दी।