फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After losing money in online game, the agent had created a story of robbery

Kushinagar News: ऑनलाइन गेम में रकम हारने के बाद एजेंट ने रची थी लूट की कहानी

Tue, 07 May 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
After losing money in online game, the agent had created a story of robbery
दुदही। ऑनलाइन गेम में रकम हारने के बाद माइक्रो फाइनेंसियल बैंक के एजेंट ने 64 हजार रुपये लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस की जांच में सच्चाई जानने के बाद फाइनेंसियल बैंक के अफसर भी दंग रह गए। पुलिस ने सोमवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए एजेंट को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पांच दिन तक इस घटना को लेकर पुलिस परेशान रही।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के आधार छपरा मिश्रौली गांव निवासी दिलीप जायसवाल आरबीएल माइक्रो फाइनेंसियल बैंक में एजेंट है। एक मई को अवकाश था। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि छुट्टी के दिन एजेंट ने दुदही कस्बे के जिरात की दस महिलाओं से 26,772 रुपये और बिहार के दशहवा थाना क्षेत्र के बरवापट्टी की दस महिलाओं से 23635 कुल 50,407 वसूली की। 47,627 नकद तथा एक महिला का 2780 रुपये अपने बैंक खाते में गूगल पे से मंगाया था। आरबीएल फाइनेंसियल बैंक की गाइड लाइन के अनुसार अवकाश में किसी प्रकार का कोई क्लेक्शन का कार्य नहीं किया जाता है। दिलीप जायसवाल ने जानबूझकर अवकाश के दिन जिरात और दशहवा से 47627 रुपये का क्लेक्शन किया। उसने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विवेक कुमार को 24000 तथा राज मद्धेशिया को 20000 रुपये दे दिया। इन लोगों से अपने बैंक अकाउंट में 44,000 रुपये गुगल पे के माध्यम से मंगा लिया। कुछ रुपये उसके खाते में पहले से थे। ऑनलाइन गेम खेलकर एक मई को ही 48,500 रुपये हार गया था। सिर्फ इसके खाते में 5,880 रुपये बचे थे। पूछताछ और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों से पुलिस काे यह सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed