{"_id":"69bc6394795837b5550cc0e3","slug":"after-holi-crowds-now-throng-trains-for-eid-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156660-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होली के बाद अब ईद पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होली के बाद अब ईद पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़
Fri, 20 Mar 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए जुटी भीड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। होली के बाद अब ईद पर बड़े शहर से घर आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल और कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। टिकट काउंटर से लेकर ट्रेन की बोगी और प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से तत्काल टिकट को लेकर एक दिन पहले से लोग अपना नंबर लगा रहे हैं। इसके बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। टिकट के अभाव में यात्रा निरस्त करनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह कप्तानगंज रेलवे स्टेशन का तत्काल टिकट काउंटर खुला, तो एक नंबर पर खड़े व्यक्ति को कन्फर्म टिकट मिला। इसके बाद वेटिंग दिखाने लगा। इससे लाइन में खड़े लोगों को बिना टिकट के ही वापस लौटना पड़ा। गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-थावे रूट पर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फरपुर, कोटा सहित अन्य बड़े छोटे शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर एक ही तत्काल टिकट काउंटर है। इसके चलते एक से अधिक लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है।
0
इन ट्रेनों में सीट नहीं
- कप्तानगंज से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में 44, थर्ड एसी में 23 व टू-टियर एसी 12 नंबर वेटिंग।
- मुंबई से कप्तानगंज तक आने वाली अवध एक्सप्रेस में स्लीपर नो सीट, थर्ड एसी में 25 व टू-टियर एसी में 12 नंबर वेटिंग।
- कप्तानगंज से आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 15, थर्ड एसी व टू-टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग।
- सप्तक्रांति सुपर फास्ट में स्लीपर में 71, थर्ड एसी 34 व टू-टियर एसी में 20 नंबर वेटिंग।
- अमृत भारत एक्सप्रेस में 107 वेटिंग।
- आनंद विहार से कप्तानगंज तक आने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट के स्लीपर में नो सीट, थर्ड एसी 25 व टू-टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग।
- सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 44, थर्ड एसी में 15 व टू टियर एसी में 15 नंबर वेटिंग।
- जम्मू कश्मीर से कप्तानगंज तक आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 27 मार्च तक स्लीपर में 116, थर्ड एसी 61 व टू-टियर एसी 25 नंबर वेटिंग।
- कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर को जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 30 मार्च तक सभी कोच में नो सीट।
000000