फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After being the 'master' of smugglers, now the 'blueprint' for carriers is being prepared

Kushinagar News: तस्करों के ‘आका’ के बाद अब तैयार हो रहा कैरियरों का ‘खाका’

Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
After being the 'master' of smugglers, now the 'blueprint' for carriers is being prepared
पडरौना। नए साल पर हरकत में आई पुलिस सख्त हुई तो पशु और शराब तस्करी के आकाओं पर लगाम लगाने के लिए गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीट खोली गई की। एक्शन मोड में पुलिस ने कुशीनगर के रास्ते बिहार में मादक पदार्थों और गो-तस्करी रोकने के लिए आकाओं के बाद इनके लिए काम करने वाले कैरियर का खाका तैयार कर रही है।
विज्ञापन

इनकी गोपनीय सूची तैयार कराई जा रही है जो पशु और गो तस्करों के लिए कैरियर के रूप में सक्रिय हैं। पुलिस जल्द ही तस्करी के कई गैंग का पर्दाफाश कर सकती है। 59 तस्करों पर हुई कार्रवाई के बाद इनसे जुड़कर तस्करी के धंधेबाजों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

नए साल के श्रीगणेश के साथ कुशीनगर से लेकर गोरखपुर तक पुलिस की बढ़ी सख्ती से पशु और मादक पदार्थों के तस्करों में गैंगस्टर, गुंडा एक्ट आदि कार्रवाई से जिले में खौफ पैदा हो गया है। उधर, गोरखपुर में भी कुशीनगर के तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कुशीनगर के चार तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। साथ ही इस पूरे मामले के नोडल एसपी सिटी अभिनव त्यागी को बनाया गया है जो जिले के पशु तस्करी गैंग के कार्यप्रणाली से अवगत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद की जा रही है कि एसपी सिटी अभिनव त्यागी और एसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में जल्द ही सीमावर्ती इलाकों से होने वाली पशु और शराब तस्करी तथा इससे जुड़े गैंग पर शिकंजा कसा जाएगा।
पिछले दिनों गोरखपुर में जाकर पशुओं की तस्करी करते हुए उत्पात मचाने वाले तस्कर बसहिया के थे। पश्चिम छोर मुजफ्फरनगर शामली आदि जिलों से होनी वाली तस्करी में जिले के पडरौना, तुर्कपट्टी, तमकुही आदि क्षेत्रों के तस्करों की भूमिका और पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनबीरपुर निवासी रियाज उर्फ ननकी के देखरेख में संचालित गैंग को लेकर अमर उजाला में 28 दिसंबर के अंक में बसहिया में पशु तस्करों का संजाल...तुर्कपट्टी भी कम बदनाम नहीं’’, भाड़े पर समान ढुलाई के लिए पिकअप लेकर तस्करी आदि पहलुओं पर खबर प्रकाशित की गई।
इसके बाद डीआईजी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर कुशीनगर पुलिस एक्शन मोड में आ गई। एसपी के नेतृत्व में सभी सीओ की तफ्तीश के बाद नए साल के पहले ही दिन पुलिस ने 59 तस्करों पर शिकंजा कसा। इसमें 24 पर गैंगस्टर, 15 पर गुंडा एक्ट और 12 तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। आठ अपराधियों के खिलाफ गैंग पंजीकरण की कार्रवाई हुई।

यही नहीं कुशीनगर के तस्करों पर कार्रवाई के लिए गोरखपुर पुलिस भी सक्रिय दिख रही है। तमकुही राज, तरयासुजान,सेवरही के चार तस्करों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। सूत्रों की मानें तो गोरखपुर से कुशीनगर तक तस्करों के सिंडिकेट पर प्रहार करने वाली कुशीनगर पुलिस का अगला प्लान तस्करी के इन आकाओं के सहयोगी और तस्करी में मुख्य रूप से कैरियर की भूमिका पर काम करने वालों पर कार्रवाई का है। समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद तफ्तीश में जुटे हैं। संभव है तमकुही राज, पडरौना, तरयासुजान, तुर्कपट्टी, पटहेरवा आदि स्थानों से पुलिस के हाथ कई माहिर खिलाड़ी हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed