{"_id":"63b46ed55eb19d224974581b","slug":"after-an-argument-a-bullet-was-fired-from-a-personal-weapon-there-was-a-stir-kushinagar-news-gkp4630996112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कहासुनी के बाद निजी असलहे से चलाई गोली, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कहासुनी के बाद निजी असलहे से चलाई गोली, मचा हड़कंप
Wed, 04 Jan 2023 04:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:12 PM IST
सार
कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि हेड कांस्टेबल की हरकत की जानकारी पर छानबीन की जा रही है। वह कई दिनों से अवसाद में था। उससे और उसके परिवार से बातचीत की जाएगी। इस मामले में जांच कराकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार देर रात निजी असलहे से गोली चला दी। हेड कांस्टेबल की हरकत से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने हेड कांस्टेबल को पकड़कर घटना की सूचना एसपी धवल जायसवाल को दी। एसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल कई दिनों से अवसाद में था। उसे बुलाकर जानकारी ली गई। उसके परिवार के लोगों को बुलाया गया है। समस्या के सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बरवापट्टी थाने में एक हेड कांस्टेबल थाना से कुछ दूरी पर पुष्कर चौराहे पर किराए कमरा लेकर रहते हैं। उनके पास अपना लाइसेंसी रिवाल्वर भी है। सोमवार रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे पर पहुंचे। तभी किसी साथी पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई। इससे गुस्सा होकर हेड कांस्टेबल ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। दो राउंड गोली चलने से अगल-बगल अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना एसएचओ जितेंद्र कुमार टंडन को दी। एसएचओफोर्स के साथ पहुंचे तो हेड कांस्टेबल भागने लगा। लोगों ने किसी तरह उसे काबू करके उसका असलहा छीनकर इसकी सूचना एसपी को दी। मंगलवार शाम एसपी ने गोरखपुर में रहने वाले हेड कांस्टेबल के परिवार के सदस्यों को बुलवा लिया। एसपी का कहना है कि हेड कांस्टेबल कई दिनों से अवसाद में था। इसकी जानकारी हुई है। समस्या का समाधान करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि हेड कांस्टेबल की हरकत की जानकारी पर छानबीन की जा रही है। वह कई दिनों से अवसाद में था। उससे और उसके परिवार से बातचीत की जाएगी। इस मामले में जांच कराकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।