{"_id":"6a023e17f64a7004bc006a24","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-a-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159606-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
Tue, 12 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ढाले पर रविवार की रात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शव की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी दुखी शाह के रूप में की। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
लक्ष्मीपुर निवासी दुखी शाह पुत्र दहारी शाह (30) गुजरात कि किसी शहर में में पेंटर का कार्य करते थे। दस दिन पहले भाई की पुत्री की शादी में शामिल होने आए थ। उनका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। शुक्रवार को किसी बात पर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि पत्नी ने पति पर डंडा चला दिया, जिसमें वह पति घायल हो गया। दुखी रविवार को भाई की लड़की के कलेवा में जाने को लेकर दोबारा विवाद हो गया।
इससे नाराज होकर रविवार की रात करीब 8:30 बजे लक्ष्मीपुर ढाले पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने तीनों बच्चों को लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, जब लोग दरवाजा खुलवाने लगे तो भी दरवाजा नहीं खोला और बच्चों को धमकाती थी कि अगर दरवाजा खोला तो मैं तुम्हें भी मार दूंगी। बच्चों ने डर के मारे दरवाजा नहीं खोला। इसकी सूचना किसी ने कुबेरस्थान पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और महिला से पूछताछ की। दुखी के पीछे तीन बच्चे कृष्णा (8), रितेश (6), सत्यम (4) हैं। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।