{"_id":"6882820aa45ed3efcd0f4ce7","slug":"after-71-71-now-case-on-ak-47-gang-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142186-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 71-71 के बाद अब एके-47 गैंग पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 71-71 के बाद अब एके-47 गैंग पर केस
Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। जनपद में 71-71 लाला गैंग का पुलिस की ओर से किए गए पर्दाफाश का वीडियो व फोटो फेसबुक पर डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस पोस्ट के कमेंट में एक युवक ने धमकी भरा कमेंट किया है। वह सोशल मीडिया पर एके-47 के नाम से अकाउंट चलाता है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि जो भी फोटो पोस्ट अपने अकाउंट से करता है। उस पर एके-47 लिखता है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी परमहंश विश्वकर्मा उर्फ राजन अपने फेसबुक पोस्ट पर पुलिस की ओर से लाला गैंग का किए गए पर्दाफाश का वीडियो व फोटो अपलोड किया गया था। आरोप है कि आयुष उपाध्याय के नाम से संचालित सोशल मीडिया पर फेसबुक आईडी से जान से मारने की धमकी भरा कमेंट किया गया। इस आईडी से सोशल मीडिया पर होने वाले सभी पोस्ट पर एके-47 लिखा जाता है। परमहंश ने इसकी शिकायत नेबुआ नौरंगिया पुलिस से किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आयुष उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की ओर से जांच में पता चला है कि यह आईडी चलाने वाला आरोपी युवक पडरौना रहता है। उसको ट्रेस कर लिया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।