{"_id":"58af272c4f1c1b0853b260b4","slug":"affidavit-was-heavy-exchange-of-siphoning-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ा शपथ पत्र के बदले रकम वसूलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ा शपथ पत्र के बदले रकम वसूलना
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। मंसाछापर स्थित विशुनपुरा सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं से मतदाता शपथ पत्र के बदले रुपये वसूलने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में सीएचसी के एक लिपिक की भूमिका सामने आई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने संबंधित लिपिक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर लिपिक और वसूली करने वाले के विरुद्ध जटहां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बुधवार शाम वायरल हुए ढाई मिनट के वीडियो में मेला नगरी गांव की एक आशा कार्यकर्ता और एक अन्य महिला सत्तार नाम के व्यक्ति को मतदाता जागरुकता फार्म के एवज में रुपये देती दिख रही हैं। इसमें सत्तार 1600 रुपये की मांग कर रहा है। वह विशुनपुरा सीएचसी में अस्थाई रूप में काम करता है। बताया जाता है कि वसूली का यह वीडियो किसी ने डीएम शंभू कुमार को भेज दिया था। डीएम ने गंभीर प्रकरण मानते हुए सीएमओ को कार्रवाई के लिए कहा। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार ने सीएचसी प्रभारी को कार्यालय पर बुलाया और नोटिस देकर पूछा की वीडियो में वसूली कर रहा व्यक्ति किस पद पर कार्यरत है और किस ऑफिस में बैठता है।
जवाब में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर हरिपाल विश्वकर्मा ने बताया कि वसूली करने वाले को वह नहीं जानते लेकिन वह वरिष्ठ लिपिक के कमरे में बैठता है। सीएमओ ने वरिष्ठ लिपिक शैलेश मिश्र को निलंबित कर दिया और सीएचसी प्रभारी को वरिष्ठ लिपिक व वसूली करने वाले के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी प्रभारी डॉक्टर हरिपाल विश्वकर्मा ने जटहां थाने में इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दिया है। इस संबंध में एसओ अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।