फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   AE and JE reprimanded for negligence in silt cleaning

Kushinagar News: सिल्ट सफाई में कोताही पर एई और जेई को लगाई फटकार

Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
AE and JE reprimanded for negligence in silt cleaning
सुकरौली रजवाहे का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा।
पडरौना। सुकरौली रजवाहे का उचित साफ-सफाई नहीं होने और खेतों में पानी फैलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने शुक्रवार को हाटा विधायक के साथ जगदीशपुर तथा पैकौली लाला में सुकरौली राजवाहा का निरीक्षण किया। सिल्ट सफाई में खामियां मिलने पर सिंचाई विभाग के एई और जेई को फटकार लगाते हुए संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हाटा विधायक मोहन वर्मा के साथ पहुंचे डीएम उमेश मिश्र ने पाया कि जगह-जगह सिल्ट जमी है। उचित साफ-सफाई नहीं हुई है। किसान पाइप/सायफन डालकर पानी को अवरुद्ध किए हैं। नहर का पानी खेतों में फैल रहा है। डीएम ने सिंचाई विभाग के एई और जेई को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। डीएम ने पाइप डालकर पानी को अवरुद्ध करने वाले किसानों को पाइप हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जगदीशपुर स्थित मां बंचरा देवी के मंदिर में पूजन किया। मंदिर परिसर बन रहे शौचालय निर्माण में प्रयुक्त हो रही ईंटों की गुणवत्ता की जांच की। इसमें प्रथम दृष्टया प्रयुक्त ईंट की गुणवत्ता उच्च श्रेणी की नहीं मिली। डीएम ने ग्राम प्रधान और ठेकेदार को तत्काल ईंट बदलकर अच्छी गुणवत्ता की ईंट का प्रयोग करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने गांव के पोखरे का निरीक्षण किया कर ग्राम प्रधान और नायब तहसीलदार को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान हाटा एसडीएम हीरालाल, नायब तहसीलदार आशीष रंजन, सिंचाई विभाग के एई अक्षय कुमार, जेई दीपक कुमार, ग्राम प्रधान सुभाष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed