फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates meet CM and express their pain, demand for removal of SO

अधिवक्ताओं ने सीएम से मिलकर बताई पीड़ा, एसओ को हटाने की मांग

Sat, 06 Mar 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Advocates meet CM and express their pain, demand for removal of SO
अधिवक्ताओं ने सीएम से मिलकर बताई पीड़ा, एसओ को हटाने की मांग
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
- बीते 16 फरवरी को अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कस्बे के एक अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घटना की जानकारी दी। साथ ही इस मामले में एसओ समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसरों पर मनमानी का आरोप भी लगाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सीएम ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कसया नगर निवासी अधिवक्ता संजय सिंह के घर में बीते 16 फरवरी को दिनदहाड़े चोरी हुई थी। वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर अधिवक्ता तभी से न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए आंदोलन पर हैं, लेकिन वरिष्ठ अफसर इनकी बात नहीं सुन रहे हैं। शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री गोरक्षनाथ मंदिर में थे। इसकी जानकारी होने पर हियुवा नेताओं व सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से वहां मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय व हियुवा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने घटना से संबंधित जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को यह भी बताया कि कसया थानाक्षेत्र में दिन में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। लूट, छिनैती, चेन स्नेचिंग की घटनाएं भी हुई है। परंतु एक भी घटना का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पा रही है। उल्टे पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। एसओ प्रत्येक घटना को झूठ बताते हैं। मजबूर होकर अधिवक्ता आंदोलन की राह पर हैं। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल इससे पहले एडीजी, एसपी व प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार मिल चुका है पर कार्रवाई कुछ नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय के अलावा महामंत्री अनिल त्रिपाठी, रवींद्र मणि, संजय सिंह, अंबरीश चौबे, दीनदयाल मल्ल, राकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, हियुवा के नगर अध्यक्ष विनोद गिरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed