{"_id":"64f645b527387e02850ccd39","slug":"advocates-demonstrated-against-hapur-incident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-4070-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Tue, 05 Sep 2023 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
कसया। नगर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद तीन दिनों तक न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम योगेश्वर सिंह ने ज्ञापन लिया और उसे शासन को भेजने का आश्वासन दिया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य रोककर परिसर में ही धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि जब तक हापुड़ की घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी केस वापस नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान राकेश तिवारी, रविंद्र मणि, अशोक राय, बद्री नारायण दुबे, आनंद राय, ओमप्रकाश पांडेय, बलवंत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।