{"_id":"6287d8c262cb480bc72f36f1","slug":"advocate-abstaining-from-judicial-work-kushinagar-news-gkp4375583164","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौपते खडडा तहसील के अधिवक्ता ।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विशेष सचिव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव,
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
खड्डा(कुशीनगर)। अधिवक्ताओं को अराजक बताने से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को विशेष सचिव के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद न्यायिक कार्य से विरत रहे।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा के अध्यक्ष अमियमय मालवीय व महामंत्री अनूप मिश्रा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसमें प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल व अपर मुख्य सचिव की तरफ से अधिवक्ताओं को अराजकतत्व बताने तथा एकतरफा कार्रवाई की निंदा की गई। इसे अधिवक्ता सम्मान के खिलाफ कार्यपालिका की तरफ से प्रतिशोध की कार्रवाई बताया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उपमा पांडेय को सौंपा। अधिवक्ताओं ने एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया।
इस दौरान अधिवक्ता विपिन बिहारी श्रीवास्तव, भानु प्रताप पांडेय, अवधेश यादव, अनिल सिंह, राजेंद्र जायसवाल, हीरा कुशवाहा, अजय चौहान, अखिलेश पांडेय, कुमोद शर्मा, नित्यानंद पांडेय, ज्योतिर्मय मालवीय, दयानंद मणि, सतीश मद्धेशिया, अमितोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।