{"_id":"6283e7af5655c5121412dcfd","slug":"advocate-abstaining-from-judicial-work-kushinagar-news-gkp437211444","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
डीएम एस.राजलिंगम को ज्ञापन देते सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, महाम?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएश के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
पडरौना। विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की तरफ से 14 मई को जारी किए गए आदेश से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम एस. राजलिंगम को सौंपा। इस दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र और महामंत्री प्रवीण कुमार दुबे की अगुवाई में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सबसे पहले जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बैठक की। अधिवक्ताओं ने कहा कि विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की तरफ से जारी आदेश से अधिवक्ता मर्माहत हैं। वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इन लोगों ने विशेष सचिव के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने आदेश अविलंब वापस लिए जाने की मांग की।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ पांडेय, रामप्रकाश दीक्षित, महंत गोपाल दास, अनूप त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, राजनरायन यादव, दुर्गेश्वर दीक्षित, संजीव श्रीवास्तव, अनिल पति तिवारी, जन्मेजय त्रिपाठी, रतनलाल शर्मा, ऐनुद्दीन सिद्दीकी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।