फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Adverse entry to Junior Engineer of UPPCL

Kushinagar News: यूपीपीसीएल के अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Junior Engineer of UPPCL
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जटहां बाजार थाना के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर कार्यदायी संस्थान यूपीपीसीएल के अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा बैठक में जटहां थाना निर्माण कार्य, हाटा, कसया एवं कप्तानगंज में अग्निशमन केंद्र, ड्रग वेयर हाउस सेवरही, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पडरौना/ खिरकिया, रामपुर सोहरौना स्थित मंझरिया देवी ताल, राजमंदिर (कप्तानगंज), बुद्धा थीम पार्क, मिनी स्टेडियम, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, लोक निर्माण विभाग की तरफ से नई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मतीकरण का कार्य, क्रिटिकल गैप आदि कार्यों की समीक्षा की। इसमें डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति जानी व कार्य की प्रगति बढ़ाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में यूपीपीसीएल संस्था की तरफ से चल रहे जटहां थाना निर्माण कार्य की प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए संंबंधित को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पडरौना/ खिरकिया में प्रोजेक्ट मैनेजर को समय व गुणवत्ता में सुधार करने, पर्यटन विकास के लिए रामपुर सोहरौना स्थित मंझरिया माता मंदिर व ताल और कप्तानगंज स्थित राममंदिर के विकास के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीएम ने पर्यटन सूचना अधिकारी को कुशीनगर में लाइट एंड साउंड शो कार्य करने, लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों के निर्माण व मरम्मतीकरण के कार्यों में तीव्रता लाने और अन्य लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत राधेश्याम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed