फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Adoption of lockdown for administration challenge

प्रशासन के लिए लॉकडाउन का पालन करना चुनौती

Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Adoption of lockdown for administration challenge
प्रशासन के लिए लॉकडाउन का पालन कराना चुनौती
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 35 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा की है, लेकिन इसी बीच प्रत्याशियों का पर्चा दाखिला और चुनाव प्रचार भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशी जनसंपर्क भी कर रहे हैं। इसके अलावा रविवार को मांगलिक कार्यक्रम भी हैं। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन कराना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।
जिले में कोराना महामारी का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। इधर, कुछ दिनों में कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 अप्रैल को 55 लोग संक्रमित मिले थे। 15 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 72 पर पहुंच गई। 16 अप्रैल को इसमें और अधिक इजाफा देखा गया। इस दिन 114 लोग संक्रमित मिले और 17 अप्रैल को तो कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद सर्वाधिक 139 लोग संक्रमित मिले। इस तरह देखा जाए तो कोरोना महामारी का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यही अन्य जनपदों में भी है। इसे देखते हुए सरकार ने 35 घंटे का लॉकडाउन घोषित घोषित किया है, जबकि जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन रविवार को भी है। प्रत्याशी अपना जनाधार दिखाने के लिए जुलूस लेकर शनिवार की भांति ही रविवार को भी नामांकन वाले स्थलों पर पहुंचेंगे। ग्रामीणों क्षेत्रों में इनका जनसंपर्क और चुनाव प्रचार भी जोरों पर है। इसके साथ ही साथ रविवार को मांगलिक कार्यक्रम भी हैं। अनेंक घरों में शादी और तिलक जैसे समारोह होने हैँ। ऐसी दशा में वहां भी लोग पहुंचेंगे ही। इस तरह लॉकडाउन का पालन कराना पुलिस व प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के लिए रविवार को केवल नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति है। वह सिर्फ एक प्रस्तावक के साथ ही नामांकन के लिए जा सकेंगे। 35 घंटे के लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रत्याशी को रैली निकालने या जनसंपर्क करने की इजाजत नहीं है। शादी वाले स्थल की क्षमता के आधे लोग ही वहां रह सकते हैं। यदि कोई कक्ष 30 लोगों की क्षमता का है तो वहां 15 से अधिक लोगों के लिए रुकने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अंतिम संस्कार में छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस. राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed