फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ADO Panchayat, the secretary, and the administrator have not responded even 23 days after the notice.

Kushinagar News: एडीओ पंचायत, सचिव और प्रशासक ने नोटिस के 23 दिन बाद भी नहीं दिया जवाब

Fri, 30 Oct 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat, the secretary, and the administrator have not responded even 23 days after the notice.
सफाईकर्मी की पत्नी को शौचालय अनुदान देने का मामला, एडीओ पंचायत, सचिव और प्रशासक से मांगा गया था स्पष्टीकरण
विज्ञापन

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत विरईठ रामनगर गांव में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के अनुदान में हुए अनियमितता का मामला अब भी लंबित है। सफाईकर्मचारी की पत्नी को नियमों के विपरीत शौचालय अनुदान का लाभ दिए जाने के मामले में छह अक्तूबर को जारी नोटिस का जवाब अब तक नहीं मिला है। 23 दिन बाद भी स्पष्टीकरण नहीं मिलने से कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने तत्कालीन एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव और महिला ग्राम पंचायत प्रशासक को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था। नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आवंटित धनराशि की वसूली के साथ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिला समन्वयक एसबीएम अखंड प्रताप की ओर से पांच सितंबर को किए गए निरीक्षण की आख्या को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण में नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी कैलाश की पत्नी इंद्रावती को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के अनुदान का लाभ नियमों के विरुद्ध दिए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद विभाग ने संबंधित जिम्मेदारों से जवाब तलब किया। विभागीय नोटिस के अनुसार संबंधित जिम्मेदारों को सात दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। लेकिन 29 अक्तूबर तक जवाब नहीं मिलने से प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका है। इस संबंध में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिला है, जिससे कार्रवाई की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। दोबारा नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed