फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administrators spent a lot of money, now investigation is going on

प्रशासकों ने खूब खर्च किए रुपये, अब हो रही जांच

Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administrators spent a lot of money, now investigation is going on
प्रशासकों ने खूब खर्च किए रुपये, अब हो रही जांच
विज्ञापन

13 ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने खर्च किए 25 लाख रुपये से अधिक
पडरौना/खड्डा। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों में तैनात किए गए प्रशासकों ने जमकर धन खर्च किएा हैं। खड्डा विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों ने 72 लाख रुपये से ज्यादा धन खर्च कर डाला। इस तरह पूरे जनपद में 13 ग्राम पंचायतों में चार करोड़ 91 लाख एक हजार चार सौ 63 रुपये की धन निकासी हुई है। शासन के निर्देश पर इन ग्राम पंचायतों में खर्च हुए धन की जांच होनी है। सीडीओ ने इसके लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।

पंचायत चुनाव में तत्कालीन ग्राम पंचायतों के प्रधान के स्थान पर शासन के आदेश पर डीएम ने एडीओ पंचायतों को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। एक जनवरी 2021 से 31 मई 2021 के बीच प्रशासकों ने ग्राम पंचायतों के धन को विकास कार्य के नाम पर खूब खर्च किया। जब यह आंकड़ा शासन के पास पहुंचा तो 25 लाख रुपये से अधिक धन खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों में जांच कराने के निर्देश दिए गए। खड्डा विकास खंड के ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा में 47 लाख 74 हजार 827 रुपये व सिसवा के गोपाल ग्राम पंचायत में 25 लाख 4 हजार 518 रुपये आहरित किया गया है, जो पूरे जनपद में सर्वाधिक है। 11 अन्य ग्राम पंचायतों में भी 25 लाख से ऊपर की धनराशि निकासी हुई है। सीडीओ अनुज मलिक ने इन ग्राम पंचायतों की सूची के साथ डीडीओ, संबंधित विकास खंड के बीडीओ व डीआरडीए के अभियंता की तीन सदस्यों की टीम गठित कर धन निकासी के सापेक्ष हुए कार्य की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीडीओ खड्डा आनंद प्रकाश का कहना है की आदेश के क्रम में जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट शीघ्र ही प्रस्तुत कर दी जाएगी ।
विज्ञापन

विकास खंड ग्राम पंचायत धनराशि
खडडा कटाइ भरपुरवा 4774472
सिसवा गोपाल 2504518
रामकोला पगार 4514822
सुकरौली पड़री 3730236
सेवरही रामपुर बगहा 3500587
अहिरौली दान 3098588
तमकुही महुअवा बुजुा 3487145
दुदही बांसगांव 3434630
रामपुर बरहन 2536077
फाजिलनगर महुआबुजुर्ग 308477
कसया अन्धया 3040189
पडरौना बसहिया बनवीरपुर 3023386
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed