फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administrative staff reached Dubha and removed encroachment from highway land

Kushinagar News: दूभा पहुंचा प्रशासनिक अमला, हाईवे की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 06 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Administrative staff reached Dubha and removed encroachment from highway land
तमकुहीराज। वाराणसी-तमकुहीराज एनएच 727-बी के निर्माण कार्य में अब तेजी देखने को मिल रही है। इसमें कुछ स्थानों पर कब्जा बाधा बन रहा था।
विज्ञापन

मुआवजा लेने के बाद भी लोग जमीन से कब्जा खाली नहीं कर रहे थे। बृहस्पतिवार को जेसीबी की मदद से पांच लोगों का कब्जा हटाया गया। इसके अलावा सड़क की पटरी पर लगे बिजली के पोल को वहां से हटाकर दूसरे जगह शिफ्ट करने का काम भी शुरू कर दिया गया।
मिट्टी भरने का काम भी शुरू करा दिया गया है। तमकुहीराज से वाराणसी को जोड़ने के लिए देवरिया के भाटपारानी, मझौलीराज, नवलपुर, भागलपुर होते हुए एनएच 727बी का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क में जिन लोगों की जमीन पड़ी है। उसमें से अधिकतर लोगों को प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जा चुका है। बावजूद इसके जमीन से अपना कब्जा कुछ लोग खाली नहीं कर रहे थे। इसके चलते निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। सड़क का निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था अब तहसील प्रशासन की मदद निर्माण में रोड़ा बनने वाले अतिक्रमण को खाली करा रही है। एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राजस्व टीम में शामिल वेदप्रकाश उपाध्याय, भृगुनाथ गुप्ता, अश्विनी राय, रजनीश उपाध्याय, नर्वदेश्वर सिंह, मनीष प्रजापति मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र के दूभा गांव अधिग्रहण की जद में आने वाले पांच कब्जे को बुलडोजर की मदद से खाली कराया। इन सभी कब्जाधारियों को मुआवजा प्रशासन की ओर से दिया जा चुका है। नोटिस देने के बाद भी यह लोग कब्जा खाली नहीं कर रहे थे। एसडीएम ने बताया कि तय समय पर परियोजना को पूरा करना है। इस लिए मुआवाजा लेने के बाद जो लोग कब्जा नहीं हटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed