{"_id":"58e927af4f1c1b9d285b3ca9","slug":"administration-removed-encroachment-from-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बाजार से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बाजार से अतिक्रमण हटवाया
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाढ़ा। शनिवार को सुकरौली बाजार में प्रशासन ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया। तीन दिन पहले प्रशासन ने इन दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने की सूचना देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
फोरलेन के किनारे स्थित सुकरौली बाजार में सर्विस लेन व अन्य सड़कों पर तमाम दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। शनिवार की सुबह प्रशासन ने जेसीबी लगाकर सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया। जेसीबी पहुंचते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने समय मांगा लेकिन प्रशासन ने इससे इंकार कर दिया। हाटा एसडीएम अजय नारायण सिंह की अगुवाई में बंचरा रोड से अतिक्रमण हटवाने का कार्य शुरू हुआ। इसके अलावा ब्लॉक गेट, शांतिनगर, गनेशपुर रोड पर भी अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। एसडीएम ने दोबारा अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान हाटा कोतवाल विजयराज सिंह, चौकी इंचार्ज सुकरौली राजीव कुमार सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, गुलाब चंद, रामायन सहित कई लोग मौजूद थे।