फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration refuses to give two vaccines to the woman

महिला को दो टीका लगाने से प्रशासन का इंकार

Mon, 12 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Administration refuses to give two vaccines to the woman
महिला को दो टीका लगाने से प्रशासन का इंकार
विज्ञापन

पडरौना। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने शनिवार को एक महिला को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने के बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी और वैक्सीनेटर से पूछताछ की। इसके अलावा जेई और एईएस के बारे में भी रिपोर्ट ली।

डीएम एस. राजलिंगम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोविड के नए मामलों में कांटैक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में टीकाकरण की प्रगति की रिपोर्ट ली। शनिवार को एक महिला को दो टीके लगाने की खबर पर उन्होंने नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी और वैक्सीनेटर से रिपोर्ट ली। बैठक में बताया कि इस बारे में जानकारी होने पर रविवार को सीएमओ और डॉक्टर महिला के घर निरीक्षण करने गए थे। उनकी तरफ से दो टीके लगाने की बात से इंकार किया गया। महिला की स्थिति ठीक बताई जा रही है। एईएस और जेई के संदर्भ में भी रिपोर्ट ली गई। ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन पाइप लाइन के बारे में उन्होंने सीएमओ से रिपोर्ट ली। बैठक में एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed