फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration on alert for Muharram; 46 magistrates to oversee arrangements.

Kushinagar: मुहर्रम पर DM की अपील, 'शांति-सौहार्द से मनाएं पर्व, अफवाहों पर न दें ध्यान, होगी कड़ी कार्रवाई'

Wed, 24 Jun 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:51 AM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुहर्रम पर्व के दौरान जिले के विभिन्न तहसीलों, थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों में दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Administration on alert for Muharram; 46 magistrates to oversee arrangements.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए विभिन्न स्तरों पर 46 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मुहर्रम पर्व के दौरान जिले के विभिन्न तहसीलों, थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों में दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी मजिस्ट्रेट स्थानीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वर्तमान में लागू धारा 163 बीएनएसएस के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाए। सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थलों पर मौजूद रहकर समय-समय पर उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते रहें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
मुहर्रम के दौरान त्वरित समन्वय एवं निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 05564-240590 निर्धारित किया गया है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे और आवश्यक सूचनाएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

अफवाहों से बचने की अपील
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
ने जनपदवासियों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed